Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Kiriburu : मोहर्रम को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने अफवाहों से सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी निभाने का दिया संदेश

किरीबुरू : मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार शाम किरीबुरू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित कुमार ने की। बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि किरीबुरू की मस्जिदों में मोहर्रम के अवसर पर केवल नमाज अदा की जाती है और यहां ताजिया जुलूस निकालने की परंपरा नहीं है। प्रशासन ने स्थानीय परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सभी समुदायों से आपसी भाईचारे, सहयोग और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें : Chandil : मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह

बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली सामग्री साझा करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो ने कहा कि मोहर्रम शांति, अनुशासन और भाईचारे का प्रतीक पर्व है। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर देने का आग्रह किया। बैठक में मुखिया पार्वती कीड़ो, रब्बे आलम, कनक मिश्रा, प्रतिमा सिंह, शानी हेस्सा, नेहा हेंब्रम, शमीम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!