Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

जादूगोड़ा जमीन विवाद: मुसाबनी CO ने दिए नापी के आदेश, 14 ग्रामीणों को नोटिस जारी

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के सासपुर-गुरुद्वारा गांव में पिछले दो वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद के मामले में मुसाबनी अंचलाधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अंचलाधिकारी ने ज्ञापांक संख्या 328, दिनांक 22 जुलाई के तहत विवादित जमीन की नापी का आदेश जारी किया है।

मामला सासपुर-गुरुद्वारा स्थित खाता संख्या 181, प्लॉट संख्या 442 और 443 की करीब एक एकड़ दो डिसमिल जमीन से जुड़ा है। प्रशासन ने नापी के लिए गांव के 14 लोगों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे विवादित जमीन की मापी कर मामले का निपटारा किया जाएगा।

शिकायतकर्ता शंभू कर सिंह का आरोप है कि बंदोबस्ती के तहत मिली जमीन पर गांव के बृज मोहन महतो ने करीब चार कट्ठा जमीन पर कब्जा कर घर का निर्माण कर लिया है। इसके अलावा अन्य जमीन पर भी अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है।

शंभू कर सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर वर्ष 2024 में घाटशिला एसडीओ से शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर अब मुसाबनी अंचलाधिकारी द्वारा जमीन की नापी कर सभी पक्षों की मौजूदगी में विवाद का समाधान करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष बृज मोहन महतो पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!