Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Jamshedpur : अगस्त में महान जननायकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, झामुमो ने बनाई कार्यक्रमों की रूपरेखा

शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन में हुई जिला समिति की बैठक, पुण्यतिथि एवं शहादत दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा

जमशेदपुर : कदमा स्थित शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन, उलियान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान अगस्त माह में झारखंड आंदोलन और राज्य के प्रमुख जननायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि, 8 अगस्त को झामुमो के तत्कालीन अध्यक्ष अमर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस तथा 15 अगस्त को झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन की पुण्यतिथि पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Dumariya : सड़क नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस, चार किलोमीटर कंधों पर मरीज ढोने को मजबूर हुए ग्रामीण

संगठन ने जननायकों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

बैठक में इन सभी कार्यक्रमों की सफल एवं व्यापक तैयारी को लेकर संगठनात्मक स्तर पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि झारखंड के महान जननायकों के संघर्ष, त्याग और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रमों के माध्यम से उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। झामुमो नेताओं ने कहा कि इन अवसरों पर श्रद्धांजलि सभाएं, विचार गोष्ठियां और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज उनके योगदान से प्रेरणा ले सके। बैठक में कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!