Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानखेल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित आयुष चटर्जी सम्मानित, देव कुमार बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला निवासी युवा क्रिकेट खिलाड़ी आयुष चटर्जी का टेनिस बॉल क्रिकेट के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन होने पर सम्मान किया गया। आयुष आगामी सितंबर में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति के अध्यक्ष देव कुमार बनर्जी ने आयुष को क्रिकेट बैट, क्रिकेट यूनिफॉर्म एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आयुष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा और खेल, दोनों क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

देव कुमार बनर्जी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समय-समय पर प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है, ताकि अन्य बच्चे भी खेलों के प्रति प्रेरित हों और अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करें।

उन्होंने विश्वास जताया कि आयुष चटर्जी राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

देव कुमार बनर्जी ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति प्रत्येक वर्ष ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करती है। हालांकि इस वर्ष कुछ कारणों से यह कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित नहीं हो सका। इसी क्रम में आयुष चटर्जी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित होने पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समिति के इस प्रयास की खेल प्रेमियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!