Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक ने परिवार संग किया हिरणी जलप्रपात का भ्रमण

चाईबासा: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक ने रविवार को अपने परिवार के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हिरणी जलप्रपात का भ्रमण किया। चाईबासा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेबो घाटी में स्थित इस प्राकृतिक स्थल की मनोरम छटा का उन्होंने अवलोकन किया और कुछ समय प्रकृति के बीच बिताया।

भ्रमण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हिरणी जलप्रपात परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।

मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई थी।

इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि महेश शरदचंद्र सोनाक वर्तमान में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। इससे पूर्व वे बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके दौरे को लेकर हिरणी जलप्रपात परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!