कोल्हानचाईबासा

खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, बड़े आंदोलन की तैयारी

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता:खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। रविवार को डोबरोसाई, चाईबासा स्थित सनसाईन रेस्टोरेंट में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित हुई।

बैठक में विधेयक के खिलाफ गांव-गांव तक जनजागरण अभियान चलाने और व्यापक जनआंदोलन की रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि विधेयक से राज्यों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को विधेयक वापस लेना होगा, अन्यथा झामुमो निर्णायक आंदोलन करेगा।

मंत्री दीपक बिरुवा ने विधेयक को संघीय ढांचे और राज्यों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड की अर्थव्यवस्था में खनन की महत्वपूर्ण भूमिका है और विधेयक का असर राज्य की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है।

बैठक में सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पुरती, सुखराम उरांव, जगत माझी समेत पार्टी के केंद्रीय, जिला, प्रखंड एवं नगर स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत एवं प्रखंड समितियों को ग्रामीणों के बीच अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!