कोल्हान

*अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ने किया 101 सूप पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण*

जमशेदपुर, 13 नवंबर 2026।* छठ महापर्व के अवसर पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, जिला कमेटी की ओर से शुक्रवार को प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 101 सूप पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। यह वितरण भामाशाह गोल चक्कर, एमजीएम चौक, साकची में किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच सूप, फल, गन्ना, गागर, नारियल, हल्दी, अदरक, गाजर के पौधे सहित छठ पूजा में उपयोग होने वाली विभिन्न पूजन सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहू समाज के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद, संस्थापक अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, संरक्षक हरिहर प्रसाद, डॉक्टर ऋषिकेश, धर्मेंद्र कुमार, किशोरी साहू, दिव्यांशु कुंदन कुमार गुप्ता, महामंत्री मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार, शांति देवी, सविता देवी, गणेश साहू, शीला देवी, डॉ. रवि केस, पुष्पा देवी, निर्मला देवी एवं इंदु देवी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने छठी मैया से समाज एवं सभी परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

*जय छठी मैया!* 🙏

*भवदीय,*
*राजकिशोर प्रसाद*
*संस्थापक अध्यक्ष*
*अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, जमशेदपुर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!