Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाजस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

Gua : अधिकार मित्र के प्रयास से बुजूर्ग व्यक्ति को संचार वृद्धाश्रम में मिला आश्रय

गुवा : उत्तर प्रदेश (यूपी) के रहने वाले फुलदेव यादव के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकार मित्र एवं नोवामुंडी थाना की पुलिस बरदान साबित हुई. सड़क दुर्घटना में जख्मी फूलदेव यादव को पहले स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराकर इलाज कराया गया. वहां से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कराकर झींकपानी स्थित संचार वृद्धाश्रम में रखवाया गया. फूलदेव यादव गत 16 जुलाई को नोवामुंडी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. अकेले होने के कारण स्थानीय पुलिस ने पहले उन्हें स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया. इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनका यहां कोई नहीं हैं, ऐसे में पुलिस ने इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दी गई. प्राधिकार ने स्थानीय अधिकार मित्र को इस मामले से अवगत कराया तथा मदद करने का निर्देश दिया. अधिकार मित्र विनीता सान्डिल, प्रमिला पात्रो, उमर सादिक, सुनील देवगम एवं समूह सदस्य पूनम देवी ने नोवामुंडी पुलिस के सहयोग से फूलदेव यादव को झींकपानी स्थित संचार वृद्धाश्रम में रहने की व्यवस्था करायी. वृद्धाश्रम में आश्रय मिलने से फूलदेव यादव काफी खुश हैं. उन्होंने अधिकार मित्र एवं पुलिस का साधुवाद किया.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा: स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण सेवा पर दिया जोर, डेंगू-चिकनगुनिया जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!