Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
JamshedpurPOTKAकोल्हानझारखंडदेशधर्मधर्म समाज

जादूगोड़ा : अच्छी बारिश और समृद्ध फसल की कामना के साथ मां रंकिणी धाम में आषाढ़ी पूजा, भूमिज समाज ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा…

जादूगोड़ा / Balram Panda :भूमिज जनजाति समाज द्वारा सोमवार को आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति के संगम के रूप में प्रसिद्ध मां रंकिणी कापड़गादी घाट स्थित पवित्र धाम में आषाढ़ी पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई, रोहिणीबेड़ा राजस्व ग्राम के ग्राम प्रधान गिरीश सरदार के नेतृत्व में आयोजित इस पारंपरिक अनुष्ठान में क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा, भरपूर फसल तथा गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई.

पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां पहाड़ी देवीथान के ग्राम नाया बलराम सरदार एवं देवरी आहिलाल सरदार ने वैदिक एवं जनजातीय परंपराओं के अनुरूप विशेष पूजा-अर्चना कर प्रकृति, कृषि और ग्राम समाज की समृद्धि के लिए मंगलकामना की, पूजा के दौरान ग्रामीणों ने मां रंकिणी से क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा, खेतों में लहलहाती फसल और परिवारों के सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा.

ग्रामीणों का कहना था कि आषाढ़ी पूजा भूमिज समाज की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, यह परंपरा प्रकृति के प्रति आस्था, कृषि आधारित जीवनशैली और सामुदायिक एकता का प्रतीक है, जिसे समाज आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभा रहा है.

पूजा-अर्चना में रोहिणीबेड़ा गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया, इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव की उन्नति, सामाजिक सौहार्द तथा बेहतर कृषि उत्पादन की कामना की.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश सरदार, खोगेन सरदार, टोटन सरदार, तपन सरदार, प्रकाश सरदार, सनातन सरदार, शिवचरण सरदार, अजित सरदार, कर्मी सरदार, फुलमनी सरदार, पिंकी सरदार, सरिता भूमिज, बिजोति सरदार, गीता सरदार एवं शकुंतला सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!