कोल्हानचाईबासा

युवाओं के मुद्दों और झारखंड के खनिज हितों पर कांग्रेस की बैठक

चाईबासा: प्रकाश गुप्ता:कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव सह प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय सचिव सुशील दास ने किया।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्षों को प्रखंड एवं मंडल स्तर पर संगठन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया गया।

बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में सुधार, पारदर्शिता और समय पर नियुक्ति के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। छात्र आंदोलनों को लेकर कांग्रेस की भूमिका और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

इसके अलावा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक और झारखंड के हितों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई। राज्य के खनिज संसाधनों, राजस्व और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन की भूमिका तय करने पर विचार किया गया।

जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि कांग्रेस झारखंड के हितों, युवाओं के अधिकारों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की।

पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु ने भी संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति पर अपने सुझाव दिए।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष कैरा बिरुवा, इम्तियाज खान, सुरेश सावैयां, अनुप्रिया सोय, संजय रवि, आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई और युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अविनाश कोड़ाह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!