Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दी श्रद्धांजलि*

चाईबासा: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर चक्रधरपुर में शोक की लहर है। उनके निधन पर चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपने आवास परिसर में शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड की राजनीति और राज्य की जनता के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सोनू एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में हमेशा जनता के मुद्दों को लेकर गंभीर रहे। कम समय में उन्होंने अपनी कार्यशैली और जनसेवा के माध्यम से अलग पहचान बनाई थी।

विधायक ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उनका असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। सोनू के निधन से उनके परिवार, समर्थकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है।

सुखराम उरांव ने दिवंगत मंत्री के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दोबारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!