Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*राज्य स्तरीय स्पीड स्केटिंग और रोल बॉल प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम के खिलाड़ियों ने जीते पदक*

चाईबासा: जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 5 सितंबर को तीसरी झारखंड राज्य स्तरीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता तथा 5 और 6 सितंबर को पांचवीं झारखंड राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पश्चिम सिंहभूम के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक हासिल किए।

स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में 6 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं रोल बॉल प्रतियोगिता में 11, 14, 17 और सीनियर आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में हजारीबाग, गढ़वा, बोकारो, रांची, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पश्चिम सिंहभूम से स्पीड स्केटिंग में 16 और रोल बॉल में 17 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। चाईबासा रोल बॉल ट्रेनिंग सेंटर, बिरसा मुंडा इनडोर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

स्पीड स्केटिंग में तन्वी अग्रवाल ने अंडर-6 बालिका वर्ग में कांस्य, श्रीधर सिंह ने अंडर-6 बालक वर्ग में कांस्य, स्वर्णा सिंह ने अंडर-8 बालिका वर्ग में कांस्य, सूरज कुमार शर्मा ने अंडर-8 बालक वर्ग में कांस्य, वेदिशा सिंह ने अंडर-9 बालिका वर्ग में कांस्य, पुलकित अग्रवाल ने अंडर-9 बालक वर्ग में स्वर्ण, जयवर्धन टूटी ने अंडर-9 बालक वर्ग में कांस्य और प्रजना डोडराजका ने अंडर-10 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

रोल बॉल प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम ने अंडर-11 बालक वर्ग में रजत और अंडर-17 बालक वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-11 बालक वर्ग में रजत पदक जीतने वाली टीम में सहज सिंघानिया, श्राव कुमार सिंह, हिमांशु डे, आरव खेतान, मनन रूंगटा और प्रियांश कुमार शर्मा शामिल रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में वंश कुमार पसारी, श्रेयश, तेजश गोयल, नमन अग्रवाल, अभिषेक कुमार और रणवीर ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में पश्चिम सिंहभूम का बोकारो टीम के साथ कांस्य पदक के लिए मुकाबला हुआ, जिसमें पश्चिम सिंहभूम की टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, पश्चिमी सिंहभूम) बहमन टूटी उपस्थित रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील खेल विभाग के हेड कप्तान मनीष सिन्हा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर झारखंड रोल बॉल संघ के अध्यक्ष मनोज यादव, सचिव चंदेश्वर कुमार, अवतार सिंह संधू, विद्याभूषण, मोलाय कुमार मृधा, वीरेंद्र यादव, ओपी आनंद सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

पश्चिम सिंहभूम रोल बॉल संघ की अध्यक्ष शालिनी सराफ और चाईबासा रोल बॉल ट्रेनिंग सेंटर के कोच मुकेश कुमार मुखी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!