कोल्हानसरायकेला

सरायकेला-खरसावां में SIR-2026 के तहत विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन पर जोर

सरायकेला-खरसावां, 22 अगस्त 2026: झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 के लिए द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम-पता समेत अन्य विवरणों में संशोधन तथा संबंधित प्रक्रियाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह ने कपाली एवं चांडिल क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ एवं आमजनों से बातचीत कर प्राप्त आवेदनों और शिविर की गतिविधियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने शत-प्रतिशत अनमैप्ड मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस उपलब्ध कराने और उन्हें समयसीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने का निर्देश दिया। साथ ही शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।

फॉर्म-6 के माध्यम से छूटे हुए पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि फॉर्म-8 का उपयोग नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन तथा स्थानांतरण के लिए किया जाता है।

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसके लिए प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर समयबद्ध और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने नागरिकों से अपने और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने तथा पात्र लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। साथ ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा की जानकारी देते हुए निर्धारित समयसीमा में आवश्यक दस्तावेज जमा करने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!