
चाईबासा : झारखंड भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद Geeta Koda ने शुक्रवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गुमुरिया पंचायत के मसाबिला, करंजिया, लखीपाई और गुमुरिया गांवों का भ्रमण किया। दौरे के दौरान SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान सहित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। गीता कोड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
इसे भी पढ़ें : Potka : ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर पोटका अंचल कार्यालय में ग्राम प्रधानों की बैठक
ग्रामीण समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट, सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई स्थानीय समस्याओं से पूर्व सांसद को अवगत कराया। इस पर गीता कोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती है और प्रत्येक समस्या को संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने प्रखंड एवं जिला स्तर के अधिकारियों से भी संपर्क कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सुनने और समाधान का आश्वासन देने पर गीता कोड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया।




