Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

पटमदा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन एवं विस्तार, श्याम सुंदर महतो बने अध्यक्ष

पटमदा। पटमदा प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन एवं विस्तार कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम जिला कमेटी के बिमल महतो, रतन चंद्रा महतो एवं मंगल करुआ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला कमेटी के दया सागर महतो, राजेश कर्मकार, निर्मल महतो, सुब्रतो महतो, शैलेन्द्र महतो, हेमंत प्रधान समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुनर्गठन के दौरान श्याम सुंदर महतो को पटमदा प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नेताओं ने उम्मीद जताई कि श्याम सुंदर महतो के नेतृत्व में पटमदा प्रखंड में संगठन और मजबूत होगा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष को नई गति मिलेगी। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!