कोल्हानक्राइमशासन प्रशासन
Jamshedpur : देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे SSP, क्राइम कंट्रोल के लिए गश्त बढ़ाने का दिया निर्देश

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम बकारिब ने शुक्रवार की देर रात बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने थाना का क्राइम रजिस्टर चेक किया। साथ ही अपराध रोकने के लिए थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया. खासकर शाम के समय मुख्य सड़क के साथ साथ अंदर की गलियों में भी जहां असामाजिक तत्वों के द्वारा अड्डेबाजी की जाती है सघन गस्ती एवं एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही क्राइम कंट्रोल एवं अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अवैध आग्नेयास्त्र, अवैध चाकू एवं अन्य अवैध प्रतिबंधित हथियार के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित




