Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Chaibasa : मिशन उदय की गतिविधियों का सांसद जोबा माझी और उपायुक्त मनीष कुमार ने किया निरीक्षण

स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर लोगों को दिया जागरूकता का संदेश

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित मिशन उदय के तहत शनिवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी और उपायुक्त मनीष कुमार ने सोनुवा प्रखंड के आसनतलिया पंचायत स्थित दिगीलोटा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मिशन के अंतर्गत चल रही स्वास्थ्य जागरूकता एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान सांसद और उपायुक्त ने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर आम लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मिशन उदय का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना तथा गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को शुरुआती स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सके।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वेक्षण और भ्रमण कार्यों की भी जानकारी ली गई। सेविका और सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) ने बताया कि क्षेत्र में मलेरिया, एनीमिया समेत अन्य बीमारियों से प्रभावित लोगों की पहचान कर उन्हें मिशन उदय के तहत उपलब्ध निःशुल्क दवाइयों और उपचार सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिशन उदय के कार्यों की प्रगति, लाभुकों तक पहुंच और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता से संबंधित जानकारी साझा की। उपायुक्त मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए तथा अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

मौके पर सिविल सर्जन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढें : Chaibasa : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दल करें सहयोग : संजय कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!