Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइम

Jamshedpur : पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर पटमदा थाना क्षेत्र के बुढीगोडा और आमदापहाड़ी गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने करीब 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग 1400 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
बताया गया कि टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि उत्पाद विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर की सोनाली मुखर्जी ने  उत्तराखंड में लहराया झारखंड का परचम, बनीं मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!