Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Dumaria : डुमरिया में होरगाडा पुलिया के नीचे गिरा लोहा लदा ट्रक, बाल बाल बचे चालक व खलासी 

डुमरिया : पुर्वी सिहभूम जिले के डुमरिया थाना अंतर्गत डुमरिया-कोवाली मुख्यमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें लोहा लदा एक ट्रक बादल गोड़ा और बोमरो गांव के बीच स्थित होरगाडा पुलिया पर अनियंत्रित होकर अचानक पुल के नीचे जा गिरा।

इस घटना में हाइवा चालक और खलासी को गंभीर चोटें नहीं आईं और वे सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। यह मार्ग डुमरिया और कोवाली के बीच मुख्य संपर्क मार्ग है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।स्थानीय ग्रामिणों का कहना है कि कोवाली-डुमरिया सड़क का निर्माण कार्य कई वर्षों से अधुरा है, कई जगह पर बड़े-बड़े गड्ढों होने से आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर की सोनाली मुखर्जी ने  उत्तराखंड में लहराया झारखंड का परचम, बनीं मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!