झारखंड
तृषा सिंह के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री स्वर्गीय तृषा सिंह के श्राद्ध कर्म में पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता शामिल हुए। दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय तृषा सिंह का सितंबर माह में जमशेदपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया था। इस हादसे में तृषा समेत चार लोगों की जान चली गई थी। घटना के बाद से ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के बीच गहरा शोक व्याप्त है। श्राद्ध कर्म के अवसर पर बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।




