
जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ क्षेत्र के मुर्गाघुटू गांव निवासी मोसो बास्के के दो बैलों की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित मोसो बास्के ने बताया कि उनके दोनों बैल खेत के आसपास चर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही बिजली की लाइन का तार काफी नीचे झुका हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : करनडीह–परसुडीह मार्ग पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, समाधान की मांग तेज
क्षतिपूर्ति नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
मोसो बास्के ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि बिजली का तार सुरक्षित ऊंचाई पर होता तो यह घटना नहीं होती। उन्होंने विभाग से एक लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि उचित मुआवजा नहीं मिलने पर विभाग की कथित लापरवाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में झुके हुए बिजली तारों की जांच कर आवश्यक सुधार की मांग की है।




