Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

मारवाड़ी सम्मेलन के दो दिवसीय सावन मेले का समापन, मेधावी विद्यार्थियों व प्रतियोगिता विजेताओं का हुआ सम्मान

चाईबासा: अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, चाईबासा शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय सावन मेले का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। स्थानीय खिरवाल बैंक्विट हॉल में 1 और 2 अगस्त को आयोजित इस मेले का उद्घाटन चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने किया। मेले में महिलाओं, बच्चों और शहरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

मेले में बाहर से आए लगभग 25 स्टॉल लगाए गए, जिनमें कुर्ती, राखी, बंदनवार, गिफ्ट आइटम, ओरिजिनल डायमंड, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बैग और विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए मुख्य बधिर विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित वस्तुओं, जैसे पेन स्टैंड, आसन, पेंटिंग और सजावटी सामान के लिए समिति ने नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जरूरतमंद महिलाओं के पापड़, चिप्स और अचार के उत्पादों के लिए भी मुफ्त स्टॉल की व्यवस्था की गई। कम लागत पर नोट करेंसी चेंज की सुविधा भी मेले में उपलब्ध कराई गई।

समापन समारोह के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कक्षा 10वीं, 12वीं, एमबीए और सीए में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही शाखा स्तर पर आयोजित झूला सजाओ, टेबल रनर और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मंडला आर्ट, रक्तदान, वॉल हैंगिंग, बंदनवार और नाटक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में शाखा की संरक्षिका गोमती, पूर्व अध्यक्ष रजनी, कविता शर्मा, उपाध्यक्ष हेमलता, प्रकल्प प्रमुख लता, कार्यकारिणी सदस्य सविता, सचिव विनीता, कोषाध्यक्ष डिंपल अग्रवाल सहित समिति की सभी महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शाखा अध्यक्ष संगीता मुंधड़ा ने कहा कि सावन मेले का उद्देश्य महिलाओं को मंच प्रदान करना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, प्रतिभागियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!