Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : विद्यासागर यूनिवर्सिटी का रिसर्च बैलून पैराशूट से पाथरा में उतरा, ग्रामीणों में मची सनसनी

अनजान उपकरण देखकर फैली अफवाह, बरसोल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया जब्त; वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ा निकला डिवाइस

  • वैज्ञानिक अनुसंधान का हिस्सा निकला रहस्यमयी उपकरण

बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र की पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा गांव के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आसमान से अचानक पैराशूट के जरिए एक अनजान उपकरण जमीन पर आ गिरा। उपकरण को देखकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं और आशंकाएं फैल गईं। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बरसोल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सावधानी बरतते हुए उपकरण को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उपकरण पर दर्ज आपातकालीन संपर्क नंबरों पर पुलिस ने संपर्क किया, जिससे मामले की वास्तविकता सामने आई।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सीएचसी बहरागोड़ा में समेकित स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क जांच और दवाओं की सुविधा

आसमान से पैराशूट के जरिए उतरे उपकरण को देखने जुटे ग्रामीण

पुलिस से संपर्क के दौरान जानकारी मिली कि उक्त उपकरण पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा मौसम अथवा वैज्ञानिक अनुसंधान से संबंधित डेटा एकत्र करने के लिए उड़ाया गया रिसर्च डिवाइस है। यूनिवर्सिटी की टीम ने पुलिस से उपकरण को सुरक्षित रखने का आग्रह किया है। बताया गया कि यूनिवर्सिटी की टीम अगले दो-तीन दिनों में बरसोल थाना पहुंचकर उपकरण को वापस ले जाएगी। उपकरण के वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ा होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित अफवाहों और अनावश्यक भय की स्थिति पर भी समय रहते नियंत्रण पाया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!