Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंडराज्यलोकल न्यूज़

रांगामटिया गांव में सांसद निधि से बनने वाले ग्राम चौपाल का सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया शिलान्यास

डुमरिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड की बड़ाकांजीया पंचायत अंतर्गत रांगामटिया गांव में रविवार को जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने सांसद निधि से स्वीकृत ग्राम चौपाल निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि ग्राम चौपाल ग्रामीणों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक जीवन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां गांव की बैठकें, सामाजिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न सामुदायिक गतिविधियां सुचारू रूप से आयोजित की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है और ग्राम चौपाल का निर्माण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सांसद ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए बुनियादी ढांचे का सशक्त होना आवश्यक है। ग्राम चौपाल बनने से गांव के लोगों को एक स्थायी और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल मिलेगा, जिससे सामाजिक एकता और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता दिनेश साव, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदीना, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पांडा, सुशील बारीक, सुशील गिरी, राहुल गिरी, सुनील साव, हिमांशु राणा, गुलांच महाकुड़ सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम चौपाल निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि यह भवन गांव के विकास और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!