Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

बागबेड़ा में एसआईआर अभियान के दौरान कई बूथों पर बीएलओ अनुपस्थित, लोगों ने जताई नाराजगी: सुबोध झा

जमशेदपुर, 26 जुलाई: भाजपा नेता सुबोध झा ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन द्वारा 26 और 27 जुलाई को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाए जाने के बावजूद बागबेड़ा क्षेत्र के बूथ संख्या 1 से 37 तक कई स्थानों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अपने बूथों पर उपस्थित नहीं रहे, जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबोध झा ने बताया कि बूथ संख्या 19 और 20 के मतदाता उनके आवास पहुंचे और शिकायत की कि संबंधित बीएलओ बूथ पर मौजूद नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने बीएलओ से फोन पर संपर्क किया। बीएलओ ने बताया कि उन्हें बैठक में जाना है। सुबोध झा के आग्रह पर दोनों बीएलओ उनके आवास पहुंचे, जहां लगभग 10 से 12 लोगों के एसआईआर से संबंधित आवेदन जमा कराए गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान एक सुपरवाइजर वहां पहुंचे और दोनों बीएलओ को बैठक के लिए अपने साथ ले गए, जिससे शेष लोगों के आवेदन जमा नहीं हो सके।

सुबोध झा का कहना है कि क्षेत्र के करीब 50 प्रतिशत मतदाताओं के आवेदन अब तक जमा नहीं हो पाए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई घरों में बीएलओ द्वारा सत्यापन नहीं किया गया है तथा अनेक मतदाताओं को आवेदन की रसीद (रिसीविंग) भी नहीं मिली है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर एसआईआर अभियान के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!