Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंडराज्यशासन प्रशासन

मतदाता सूची पुनरीक्षण: पश्चिमी सिंहभूम ने बनाया रिकॉर्ड, पांचों विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन 100 प्रतिशत पूरा

चाईबासा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले ने राज्य में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों—चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर और चक्रधरपुर—में प्राप्त सभी प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही पश्चिमी सिंहभूम झारखंड का पहला जिला बन गया है, जिसने सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने की उपलब्धि हासिल की है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने इस सफलता पर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजरों, स्वयंसेवकों, डेटा एंट्री ऑपरेटरों एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण, प्रभावी मॉनिटरिंग और विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय के कारण यह लक्ष्य समय पर हासिल किया जा सका।

उपायुक्त ने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही तकनीकी सहयोगियों और डेटा एंट्री ऑपरेटरों के योगदान को भी इस उपलब्धि का अहम हिस्सा बताया।

उन्होंने जानकारी दी कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 27, 28 और 29 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मतदाता सूची का अवलोकन, नाम जोड़ने, हटाने, पता, आयु, फोटो एवं अन्य विवरणों में सुधार सहित निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने मतदान केंद्रों में आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समय रहते आवश्यक सुधार कराएं, ताकि आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!