Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Dumaria : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बादलगोड़ा में SMC का पुनर्गठन, पारता मुर्मू बने अध्यक्ष

ग्रामीणों, अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

  • शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने का लिया संकल्प, पूर्व अध्यक्ष के योगदान को अभिभावकों ने सराहा

डुमरिया : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बादलगोड़ा परिसर में मंगलवार को ग्रामीणों, विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों की बैठक आयोजित कर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एसएमसी अध्यक्ष सीताराम हेम्ब्रम ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर सदस्यों का चयन किया गया। पुनर्गठित समिति में पारता मुर्मू को अध्यक्ष, रविका मार्डी को उपाध्यक्ष तथा प्रधानाध्यापक लखन मुर्मू को सचिव चुना गया। इसके अलावा गाराय हांसदा, सुकुरमुनी टुडू, सोमबारी मुर्मू, राजो मुर्मू, चंपा हेम्ब्रम, सोहागी कर्मकार, रुक्मणि मुर्मू, बुदूज हेम्ब्रम एवं चुना को सदस्य बनाया गया। सहायक शिक्षक तुषार कुमार महापात्र, पंचायत समिति सदस्य पोमा मार्डी और आंगनबाड़ी सेविका पार्वती मुर्मू भी समिति में शामिल रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : Potka : विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां मनसा पूजा में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

सर्वसम्मति से गठित हुई नई विद्यालय प्रबंधन समिति

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पारता मुर्मू ने कहा कि विद्यालय का सुचारु संचालन और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की व्यवस्थाओं को मजबूत करने, आवश्यक समस्याओं के समाधान और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समिति के सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों और ग्रामीणों से भी विद्यालय के विकास में सहयोग करने की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों ने नई समिति को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Gua : मूसलाधार बारिश से बोकना पुल डूबा, गुवा-बड़ाजामदा मार्ग बाधित, देखें वीडियो

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर रहेगा विशेष जोर

बैठक के दौरान पूर्व एसएमसी अध्यक्ष सीताराम हेम्ब्रम ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय के विकास और बेहतर संचालन के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान यदि किसी प्रकार की त्रुटि हुई हो तो वे सभी से क्षमा चाहते हैं। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रति उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में ग्राम प्रधान शिरु मुर्मू, मधुराम मुर्मू, बूढ़ान हेम्ब्रम, बालका मुर्मू, सोनातन कर्मकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं विद्यालय से जुड़े लोग उपस्थित रहे। नई समिति के गठन के बाद सभी ने विद्यालय के समग्र विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!