Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Seraikela : अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग का औचक अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई

सरायकेला-राजनगर बाईपास सहित कई क्षेत्रों में चला विशेष अभियान

  • यातायात नियमों के पालन की दी गई सख्त हिदायत
  • सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी जारी रहेगा अभियान

सरायकेला : जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण होने वाली समस्याओं को रोकने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने मंगलवार को विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया। उपायुक्त के निर्देश तथा जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक द्वारा यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सरायकेला-राजनगर बाईपास मार्ग, कोलाबीरा स्थित आरकेएफएल के समीप तथा सरायकेला क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्थानों पर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों की जांच की गई। इस दौरान अवैध रूप से पार्किंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बादलगोड़ा में SMC का पुनर्गठन, पारता मुर्मू बने अध्यक्ष

नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर चला कार्रवाई का डंडा

अभियान के दौरान विशेष रूप से भारी वाहन चालकों को सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई। जिला प्रशासन ने कहा कि अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। साथ ही वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!