Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानखेल

Chaibasa : विश्व पारा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले विजय सुंडी और कोच महर्षि महेंद्र सिकुं सम्मानित

चाईबासा : चेक रिपब्लिक में 27 जून से 5 जुलाई तक आयोजित विश्व पारा तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ी विजय सुंडी एवं उनके कोच महर्षि महेंद्र सिकुं को शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया।

आयोजित सम्मान समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं अन्य पदाधिकारियों ने विजय सुंडी और महर्षि महेंद्र सिकुं को पुष्पगुच्छ, शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नितिन प्रकाश ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद विजय सुंडी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होने के बावजूद इस स्तर की उपलब्धि हासिल करना प्रेरणादायक है और युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन प्रत्येक वर्ष खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित करता है, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है और जिले में पदक विजेताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

समारोह में महासचिव अजय नायक सहित विकास शर्मा, धर्मवीर पासवान, मानकी कुदादा, गंगाधर नाग, अर्जुन महाकुड, विमल विरुवा, अर्जुन बानरा, वैगो पुरती और गुरु चरण कुदादा मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अभिभावक और खेल प्रेमी भी समारोह में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने चलाया कैंसर जागरूकता और कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!