Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाज

Chaibasa : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में पश्चिमी सिंहभूम झारखंड में प्रथम स्थान पर, 93.41 प्रतिशत उपलब्धि के साथ जिले ने किया बेहतर प्रदर्शन, उपायुक्त मनीष कुमार ने दी बधाई

चाईबासा : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन में पश्चिमी सिंहभूम जिले ने झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। अभियान के दौरान जिले ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 93.41 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, एएनएम, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभियान के तहत जिले में 2,329 पोलियो बूथ बनाए गए थे। इसके अलावा मोबाइल और ट्रांजिट टीमों के माध्यम से भी बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।

जिले में कुल 2,21,997 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

इस उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों, पदाधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और अभियान से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

उपायुक्त ने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, समर्पण और जनभागीदारी का परिणाम है। सभी विभागों के समन्वय और आम लोगों के सहयोग से ही सशक्त पश्चिमी सिंहभूम के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के सहयोग से यह अभियान सफल हुआ और भविष्य में भी स्वास्थ्य से जुड़े सभी जनकल्याणकारी अभियानों में इसी तरह सहयोग की जरूरत है।

जिला प्रशासन ने अभियान में शामिल सभी पदाधिकारियों और कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी पश्चिमी सिंहभूम स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन जारी रखेगा।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन मजबूती और रोजगार के मुद्दे पर चर्चा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!