
- युवाओं को नशे से दूर रखने का सामूहिक आह्वान
पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर हाड़तोपा पंचायत के हाड़तोपा गांव में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, उससे होने वाली गंभीर बीमारियों तथा समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता सुरेंद्र नाथ हांसदा का निधन, बहरागोड़ा में शोक की लहर
नशे के खिलाफ जनजागरण से बनेगा स्वस्थ समाज
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएलवी चयन कुमार मंडल ने कहा कि नशे की लत युवाओं को अपराध और गलत रास्तों की ओर धकेल रही है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। कार्यक्रम के दौरान सभी ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज के निर्माण तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर छाकु माझी, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप, सुमित कुमार गोप सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।




