Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

SSP डॉ. एहतेशाम वकारीब से मिले सामाजिक कार्यकर्ता, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

आदिवासी समाज के कार्यकर्ताओं ने SSP डॉ. एहतेशाम वकारीब का किया पारंपरिक सम्मान, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर, 20 जुलाई 2026

सामाजिक एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय युवा साथियों तथा समाज का नेतृत्व कर रहे क्रांतिकारी साथियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब से शिष्टाचार मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में सुकरा हो, सुनील हेंब्रम, राजू बेसरा, रवि सोरेन, सुरेश हेंब्रम, रवींद्र बास्के सहित अन्य सामाजिक एवं संघर्षशील साथी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने वरीय पुलिस अधीक्षक का पारंपरिक आदिवासी गमछा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों, युवाओं की रचनात्मक एवं सकारात्मक भागीदारी, सामाजिक समरसता, कानून-व्यवस्था की मजबूती तथा समाज और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, संवाद एवं सहयोग को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब को उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जमशेदपुर में शांति, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा को नई मजबूती मिलेगी तथा समाज और प्रशासन के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं संवाद की परंपरा और अधिक सशक्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!