Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

रूंगटा गार्डन में इनर व्हील क्लब का सावन मिलन समारोह, मीनाक्षी विश्वकर्मा बनीं सावन क्वीन

चाईबासा। इनर व्हील क्लब चाईबासा की ओर से बुधवार को रूंगटा गार्डन में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष ममता जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में क्लब की सदस्यों के अलावा शहर की अन्य महिलाएं और अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, स्वागत संगीत और पुष्प अभिनंदन के साथ हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा सदस्य गीता कोड़ा थीं। उन्होंने महिलाओं की सामाजिक भूमिका और मातृशक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ममता जिंदल ने मुख्य अतिथि गीता कोड़ा को सम्मानित किया। इसके साथ ही शहर की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं की अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया।

सावन मिलन समारोह के दौरान अंताक्षरी, सावन क्वीन, रैंप वॉक, संगीत, नृत्य और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समारोह का आनंद उठाया। कार्यक्रम का मंच संचालन सीमा राठौड़ एवं प्रियंका राठौड़ ने किया।

मुख्य अतिथि गीता कोड़ा ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय उत्पादों और हस्तकला को भी बाजार उपलब्ध हो सकता है। उन्होंने क्लब अध्यक्ष ममता जिंदल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपनी कलाकृतियों और प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का मंच मिला है।

सावन क्वीन प्रतियोगिता में मीनाक्षी विश्वकर्मा ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि सोनी गोपालन उपविजेता रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ममता जिंदल सहित इनर व्हील क्लब चाईबासा की सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ममता जिंदल ने कहा कि क्लब की ओर से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी मेल-जोल बढ़ाने का अवसर मिलता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!