Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

कलश वितरण और एसआईआर को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यालय, चाईबासा में बुधवार को कलश वितरण कार्यक्रम और एसआईआर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचु ने की। दुर्घटना के बाद पहली बार संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने पार्टी की गतिविधियों की कमान संभाली।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा मंडल और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से बूथ स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, प्रदेश सदस्य जे.बी. तुबिद, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक जवाहरलाल बाबरा और प्रदेश सदस्य सतीश पुरी मंच पर मौजूद रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। वर्तमान समय में मंडल और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पूरी जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने और सही तथ्यों के साथ जनता के बीच जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच किसी तरह का भ्रम होने पर उसे दूर करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ : बड़कुंवर गागराई

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। संगठन केवल कार्यालयों और बैठकों से मजबूत नहीं होता, बल्कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क से उसकी वास्तविक मजबूती तय होती है।

उन्होंने कहा कि मंडल और बूथ के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही प्रभावी तरीके से जनता के बीच अपनी बात रख सकेगी।

प्रदेश सदस्य जे.बी. तुबिद ने मंडल और बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक जवाहरलाल बाबरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क भाजपा की बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटने की अपील की।

बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी, सभी मंडल अध्यक्ष, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कलश वितरण कार्यक्रम और एसआईआर से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए मंडल एवं बूथ स्तर पर आवश्यक जिम्मेदारियां तय की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!