Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : दिवंगत हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले कुणाल सारंगी और विक्टर सोरेन

आदित्यपुर स्थित आवास पहुंचकर जताई संवेदना, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

  • दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर की दुखद घटना में जान गंवाने वाले दिवंगत हिमांशु सिंह के आदित्यपुर स्थित आवास पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी तथा जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। दोनों नेताओं ने हिमांशु सिंह के पिता से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और परिवार के दुख में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है और पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : विधि-व्यवस्था और पर्व-त्योहारों की तैयारियों को लेकर उपायुक्त व एसपी ने की समीक्षा बैठक

परिजनों को हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

कुणाल सारंगी और विक्टर सोरेन ने परिवार को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!