अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामदास भट्ठा में भव्य योग शिविर आयोजित

जमशेदपुर, 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामदास भट्ठा केंद्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिला मंत्री राजू सिंह के नेतृत्व में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। “करो योग, रहो निरोग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पदाधिकारी निरंजन पांडे ने शिरकत की। अतिथियों ने योगाभ्यास कर उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
योग शिविर में वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है और समाज को भी स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में ज्योति दुबे, संजय कुमार, रामू रेड्डी, आशीष राव, अजय सिंह, रोहित कुमार, आशुतोष प्रमाणिक, सौरव सोनकर, अनिमेष प्रमाणिक, प्रवीण दास, अनमोल, दीपेश, भोला, गोविंदा, निखिल, साहब सहित अन्य युवा साथी शामिल थे।




