अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा घाघीडीह मंडल ने किया भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा घाघीडीह मंडल द्वारा रविवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल के पीछे स्थित मैदान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार की अनुपस्थिति में कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल के सम्मानित उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह शेरा एवं राजेश शर्मा ने किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल महामंत्री धीरज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व और सक्रिय प्रयासों से कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है। आज के तनावपूर्ण जीवन में योग को अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष नीतीश जी, मंडल महामंत्री धीरज सिंह, रमेश कुशवाह, मिठू सिंह, शिव प्रधान, छोटू, झलक शर्मा, परवीन सिंह, सनी सिंह, अनिल शर्मा, मुकेश पोद्दार, जय प्रधान, अजय झा, सुरेंद्र राय, हर्ष सिंह, अजय रजक, शौर्य प्रताप, प्रज्ञान शर्मा, आदित्य प्रताप, रिंकु गोप, रमेश सुंडी, धर्मेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, कृष्णा गुप्ता, सरवन सहित मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
योग कार्यक्रम के दौरान सभी ने “करें योग, रहें निरोग” का संदेश देते हुए समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने और नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, जनस्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के संकल्प के साथ हुआ।




