Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAकोल्हान

Potka : विद्या भारती इंग्लिश स्कूल में नशामुक्त समाज को लेकर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर रखे प्रभावशाली विचार, जागरूकता का दिया संदेश

  • विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा के साथ दिया सामाजिक संदेश

पोटका : पोटका प्रखंड के चाम्पीडीह स्थित विद्या भारती इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को “नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभाव” विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया, वहीं निबंध प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता और विषय की गहन समझ का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दिवंगत हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले कुणाल सारंगी और विक्टर सोरेन

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिलाया संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सलीम आजाद ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक बनने की भावना विकसित करना विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति की प्रशंसा की। साथ ही सभी छात्रों को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!