कोल्हान

जराईकेला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

चाईबासा: ओडिशा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र जराईकेला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता, शिक्षा और सौहार्द का संदेश दिया।

निर्धारित मार्ग से निकला जुलूस क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा। इस दौरान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोगों ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। आयोजन में समाज में प्रेम, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के प्रतिष्ठानों में केक वितरित किए। इस पहल के माध्यम से आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रेम, शांति, मानवता और भाईचारे का संदेश देने का अवसर भी है। उन्होंने शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

जुलूस के दौरान जराईकेला क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।

इस अवसर पर शाहरुख आलम, अली हसन, एमडी अख्तर, मोहम्मद शिराज, एमडी शहजाद, एमडी सागर, सिद्दीक, एमडी नज़्जू, नियाज अहमद, इमरान खान, मोहम्मद कमरू, मोहम्मद महबूब, मोहम्मद मकशुद, मोहम्मद अय्याज और मोहम्मद राजा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!