कोल्हान
मनोहरपुर-चिड़िया मुख्य मार्ग पर हादसा, अज्ञात पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर

मनोहरपुर, 3 अक्टूबर। मनोहरपुर-चिड़िया मुख्य मार्ग पर शनिवार रात करीब आठ बजे लोड़ो-अंकुवा पुलिया के समीप सड़क हादसे में 37 वर्षीय सोनाराम पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वह चिड़िया ओपी क्षेत्र के अंकुवा चौक निवासी बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, सोनाराम पूर्ति लोड़ो गांव से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छोटानागरा की ओर से मनोहरपुर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसे में सोनाराम का दायां पैर टूट गया, जबकि बाएं पैर में भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया।




