Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

भाजपा मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

चाईबासा: बड़ा झींकपानी में भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष अनिल दास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रताप कटियार महतो और चंद्र मोहन तियू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मंडल अध्यक्ष अनिल दास ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी और उनके सफल आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रताप कटियार महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पंचायत और बूथ स्तर पर नए लोगों को संगठन से जोड़ना चाहिए। साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी कार्यकर्ता पीछे न छूटे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और पंचायत स्तर पर बैठकों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की कथित विफलताओं को भी जनता के सामने रखने की बात कही।

प्रताप कटियार महतो ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विभिन्न मोर्चों पर विफल रही है और प्रखंड से जिला स्तर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ और पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!