कोल्हान

सावन के अंतिम सोमवार पर राम मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, शाम 7 बजे होगी विशेष आरती

आदित्यपुर। सावन माह के पावन अंतिम सोमवार के अवसर पर आदित्यपुर-2, वार्ड संख्या-31 स्थित श्री श्री राम मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। आरआईटी थाना अंतर्गत सरायकेला-खरसावां जिले के इस मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है।

मंदिर समिति के अनुसार, नगरवासी एवं आसपास के श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस विशेष आयोजन का सुझाव अजय सिंह एवं अमित जी ने दिया था।

आयोजन के तहत आज सोमवार की शाम 7 बजे विशेष आरती होगी। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

मंदिर समिति ने सभी सदस्यों एवं नगरवासियों से शाम 7 बजे मंदिर पहुंचकर आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। साथ ही अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी देने का आग्रह किया गया है।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, आरती एवं प्रसाद वितरण में शामिल होकर इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!