
चाईबासा।प्रकाश गुप्ता :श्रावण मास के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा की ओर से रविवार को अमलाटोला स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने भगवान शिव का विधिवत पूजन कर रुद्राभिषेक किया।

पूजन के दौरान सदस्यों ने भगवान शिव की आराधना करते हुए सुख-समृद्धि, शांति और समाज के कल्याण की कामना की। धार्मिक आयोजन के बाद उपस्थित सदस्यों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।
आयोजकों ने बताया कि मंच के सदस्यों की सहभागिता और सहयोग से रुद्राभिषेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में संयोजक लीलेश खीरवाल का विशेष योगदान रहा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियों से लेकर आयोजन को सफल बनाने तक उनके समर्पण और प्रयास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मारवाड़ी युवा मंच की ओर से कहा गया कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को एकजुट करने के साथ-साथ समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।




