Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

सावन उत्सव में नारी शक्ति और सेवा भाव का दिखा अनूठा संगम, आकांक्षा शर्मा बनीं सावन क्वीन

जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को साकची स्थित होटल कैंडल लाइट में पूजा मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी के तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजादी के उत्साह के साथ सावन की हरियाली, महिलाओं की प्रतिभा और नारी शक्ति का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बारी मुर्मू एवं विशिष्ट अतिथि संस्कृति सोशल वेलफेयर फेडरेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं के लिए गेम, डांस, गायन सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

मुड़ियाडीह निवासी आकांक्षा शर्मा को सावन क्वीन चुना गया। विजेता सहित अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजक ही बनीं कार्यक्रम की स्पॉन्सर

आयोजन की खास बात यह रही कि कार्यक्रम की आयोजक एवं डायरेक्टर पूजा दत्ता ने स्वयं पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभालने के साथ इसकी प्रायोजक की भूमिका भी निभाई। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य किसी व्यावसायिक लाभ के बजाय महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना और सेवा भाव के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देना था।

महिलाओं को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच

सावन उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लिया। सावन के गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। आयोजन के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास, एकजुटता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

संस्कृति सोशल वेलफेयर फेडरेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि महिलाओं के लिए इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करते हैं। महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच मिलना बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम आपसी प्रेम, एकजुटता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं।

मुख्य अतिथि बारी मुर्मू ने भी सावन उत्सव के आयोजन की सराहना करते हुए महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी को उत्साहजनक बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीषा महतो, खुशी गुप्ता, अनु शर्मा एवं कुनिका शर्मा सहित अन्य महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन में सावन की हरियाली, नारी शक्ति, सेवा भाव और स्वतंत्रता दिवस के उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!