Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

गुवा सेल के 32 वर्षीय कार्यकारी अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत, फुटबॉल खेलने के बाद घर लौटते समय गिरे

गुवा संवाददाता। गुवा सेल के माइनिंग विभाग में कार्यरत 32 वर्षीय एग्जीक्यूटिव ऑफिसर दिवेंदू दास की शनिवार को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद सेल प्रबंधन, अधिकारियों और कर्मचारियों समेत पूरे गुवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सेल प्रबंधन की ओर से सेल फुटबॉल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में दिवेंदू दास ने भी फुटबॉल मैच में हिस्सा लिया था। मैच खेलने के बाद उन्होंने करीब आधे घंटे तक मैदान में आराम किया।

इसके बाद दिवेंदू दास पैदल अपने घर की ओर लौट रहे थे। कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद अचानक वे सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही CISF जवानों ने तत्काल उन्हें गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना उनकी पत्नी को दी गई, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचीं। दिवेंदू दास की नियुक्ति आसनसोल से गुवा सेल में हुई थी और उन्हें यहां सेवा करते हुए करीब दो वर्ष ही हुए थे। बताया गया कि उनकी शादी को भी लगभग एक वर्ष ही हुआ था।

युवा अधिकारी की अचानक हुई मौत से सेल के माइनिंग विभाग में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पूरे गुवा क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। सेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवेंदू दास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!