कोल्हानसरायकेला

‘हर घर तिरंगा’ सप्ताह के तहत सखी वन स्टॉप सेंटर में चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को मिला पुरस्कार

सरायकेला: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ सप्ताह के तहत सरायकेला स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने तिरंगा, देशभक्ति के विभिन्न प्रतीकों और भारत के मानचित्र सहित कई विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। उनकी कलाकृतियों में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर मौजूद रहीं। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा एवं रचनात्मकता की सराहना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य एवं संदेश के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मंच संचालन सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक श्रीमती पूर्णिमा नायक एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की श्रीमती कविता मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मियों के अलावा स्थानीय ग्रामीण तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!