Jamshedpurझारखंडराज्य

झारखंड में बड़ा सियासी बयान: एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनशन की चेतावनी

रांची/चाईबासा: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर आंदोलन और मांगों को लेकर बयान सामने आया है। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो वे बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर एक सप्ताह बाद अनशन पर बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे अभ्यर्थियों के मुद्दे पर सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाने की बात कही है।

इस बयान के बाद झारखंड में अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना है। अब सभी की नजर सरकार की ओर से आने वाले जवाब और अगले एक सप्ताह में होने वाली कार्रवाई पर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!