Jamshedpur

पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा प्रदर्शन में पूरे झारखंड में प्रथम

जमशेदपुर। डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू की अगस्त 2026 की मासिक रिपोर्ट के 15वें संस्करण में पूर्वी सिंहभूम जिले ने झारखंड के सभी 24 जिलों की जिला रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की है।

जिले की यह सफलता शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर और प्रभावी प्रयासों का परिणाम है। पूर्वी सिंहभूम ने विद्यार्थियों के अधिगम परिणाम (Learning Outcomes) में उल्लेखनीय प्रगति के साथ-साथ विद्यालयों के प्रभावी अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध डेटा रिपोर्टिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जिले ने उच्च प्राथमिकता वाले संकेतकों (High Priority Indicators) और सक्षमकारी संकेतकों (Enabling Indicators) के बीच संतुलित एवं समग्र उपलब्धि हासिल की है। यह प्रदर्शन जिले में मजबूत शैक्षणिक योजना, प्रभावी विद्यालय अनुश्रवण तथा बेहतर प्रशासनिक समन्वय को दर्शाता है।

पूर्वी सिंहभूम का राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, प्रखंड एवं संकुल स्तर के पदाधिकारियों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

यह उपलब्धि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और मजबूती प्रदान करती है। साथ ही, यह सफलता विद्यार्थियों के अधिगम स्तर, शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयी व्यवस्था में भविष्य में और बेहतर सुधार के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देगी।

पूर्वी सिंहभूम की यह उपलब्धि पूरे जिले के शिक्षा परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!