Jamshedpurझारखंड

Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की जलाभिषेक यात्रा की तैयारियां तेज

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की तैयारियों की समीक्षा, सुल्तानगंज के गंगाजल से होगा सामूहिक जलाभिषेक

  • 17 अगस्त को निकलेगी भव्य शिवभक्तों की यात्रा, भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक अनुभूति का बनेगा संगम
  • तीसरी सोमवारी पर बारीडीह से सूर्यधाम शिवालय तक निकलेगी यात्रा
  • 17 अगस्त की शाम सूर्यधाम में गूंजेगी महाआरती, आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण माह की तीसरी सोमवारी, 17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में आयोजित होने वाली भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक Raghubar Das मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, ट्रैफिक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की सुविधा और भक्ति कार्यक्रमों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रघुवर दास ने श्रद्धालुओं से 17 अगस्त की सुबह 7 बजे बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होकर सामूहिक रूप से सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय तक यात्रा में शामिल होने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक अधिकारियों को सुलहनीय मामलों के निष्पादन के निर्देश

सुल्तानगंज के पवित्र गंगाजल से होगा बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्ति गीत-संगीत, आकर्षक झांकियां और शिवभक्तों का उत्साह श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा। समिति द्वारा बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए विशेष रूप से सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल मंगाने की व्यवस्था की गई है। इसी गंगाजल से श्रद्धालु सामूहिक रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। समिति का मानना है कि यह आयोजन श्रद्धालुओं को बाबा धाम जैसी धार्मिक अनुभूति प्रदान करेगा। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों की भागीदारी की संभावना को देखते हुए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें : गांधी मैदान में श्रावणी मीना बाजार का भव्य शुभारंभ, बुजुर्गों और विशेष बच्चों ने काटा फीता

काशी की तर्ज पर होगी भव्य महाआरती, बनारस से आएगी विशेष मंडली

सूर्य मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि तीसरी सोमवारी के अवसर पर संध्या 6:30 बजे सूर्यधाम परिसर में काशी के गंगा घाट की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम के लिए बनारस से 15 सदस्यीय प्रशिक्षित मंडली को आमंत्रित किया गया है, जो वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक शैली में महाआरती संपन्न कराएगी। बैठक में जलाभिषेक यात्रा प्रभारी कमलेश सिंह, अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, रूबी झा, कंचन दत्ता, बंटी अग्रवाल, शशिकांत सिंह, बोलटू सरकार, गुंजन यादव सहित कई पदाधिकारी और महिला सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!