Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
झारखंडशासन प्रशासन

डिमना में NCP की बैठक, SIR प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर, महिला कार्यकर्ताओं ने बताई परेशानियां

डॉ. पवन पांडेय ने कहा- BLO घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें, जनता के बीच भ्रम दूर करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा

डिमना: 28 सितंबर 2026 को डिमना में एनसीपी की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता तेजपाल सिंह टोनी ने की, जबकि संचालन गुरुमीत सिंह ने किया। बैठक में एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव (ननि) डॉ. पवन पांडेय, मानगो प्रभारी तन्मय सरकार और ललित ढिंगरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, विशेषकर महिला कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया के दौरान आम लोगों और महिलाओं को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के सक्रिय कार्यकर्ता यह प्रयास कर रहे हैं कि आम जनता को SIR के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और चुनाव आयोग तथा स्थानीय प्रशासन भी प्रक्रिया को सुगम बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसे और अधिक सरल बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को आसान बनाने में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की अहम भूमिका हो सकती है। यदि BLO घर-घर जाकर लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन करें तो लोगों की समस्याओं का समाधान अधिक आसानी से हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया केवल जनता की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था को भी आगे बढ़कर पहल करनी होगी, जिससे लोगों के मन में मौजूद भ्रम दूर हों और वे सकारात्मक तरीके से प्रक्रिया में भाग ले सकें। डॉ. पांडेय ने एनसीपी कार्यकर्ताओं, विशेषकर महिला कार्यकर्ताओं से भी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को समस्या पर चर्चा करने के साथ-साथ उसके समाधान के लिए मिलकर काम करना चाहिए। बैठक में सविंदर कौर, जसवंत कौर और रंजनी सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!